आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना निजामाबाद
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध/अपराधियों के रोकथाम के सम्बन्ध में आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में व प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह के कुशल निर्देशन में उ0नि0 मोतीलाल पटेल मय हमराह हे0का0 कर्ण यादव ,का0 शोएब खान , का0 धर्मेन्द्र कुमार के विनावर देखभाल क्षेत्र, रात्रिगस्त, तलाश वांछित/वारण्टी में मामूर होकर रानीपुर बाजार में मौजूद थे तभी एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से शेरपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आता हुआ दिखाई दिया , शक होने पर सड़क पर घेराबन्दी करके रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस टीम से 10 कदम पहले ही हडबड़ी में मोटरसाइकिल रोक कर भागना चाहा परन्तु गिर पड़ा, संदिग्ध को मौके पर ही पकड़कर नाम पता पूछा तो अपना नाम गुड्डु उर्फ राकेश साहनी पुत्र रामचरन साहनी निवासी मड़या थाना कोतवाली आजमगढ बताया तथा जामा तलाशी से एक अदद तमन्चा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। । अभियुक्त को उसके अपराध का बोध कराते हुये समय करीब 11.40 बजे गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 152/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर मा0न्यायालय चालान किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
गुड्डु उर्फ राकेश साहनी पुत्र रामचरन साहनी निवासी मड़या थाना कोतवाली आजमगढ
बरामदगी
एक अदद तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 10/21 धारा 457/380 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ
2. मु0अ0सं0 22/21 धारा 457/380 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ
3. मु0अ0सं0 29/21धारा 401भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ
4. मु0अ0सं0 317/13 धारा 41/411/414/420/467/468/471 भादवि थाना कोपागंज मऊ
5. मु0अ0सं0 155/13 धारा 380/457 भादवि थाना घोसी मऊ
6. मु0अ0सं0 231/13 धारा 380/457 भादवि थाना घोसी मऊ
7. मु0अ0सं0 248/13 धारा 380/457 भादवि थाना घोसी मऊ
8. मु0अ0सं0 329/13 धारा 380/457 भादवि थाना घोसी मऊ
9. मु0अ0सं0 342/13 धारा 380/457 भादवि थाना घोसी मऊ
10. मु0अ0सं0 252/16 धारा 41/411/419/420 भादवि थाना कोतवाली आजमगढ
11. मु0अ0सं0 311/11 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिधारी आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ0नि0 मोतीलाल पटेल
2. हे0का0 कर्ण यादव
3. का0 शोएब खान
4. का0 धर्मेन्द्र कुमार
