Breaking News

होम्योपैथिक रोग प्रतिकारक दवा वितरण, कुल 148 लोगों को दवा की गई वितरित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: राजकीय श्री दुर्गा जी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, चंडेश्वर आज़मगढ़ उत्तर प्रदेश ने 148 लोगों हेतु कोरोना की होम्योपैथिक रोग प्रतिरोधक दवा प्राथमिक विद्यालय, हैदराबाद, आज़मगढ़ में वितरण की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व आयुष मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी के दिशा निर्देशों में कोविड-19 संक्रमण से बचाव से संबंधित रोग प्रतिरोधक औषधियों के वितरण के आधार पर किया जा रहा है। आयुष मंत्रालय भारत सरकार व होम्योपैथिक निदेशक उत्तर प्रदेश प्रो.डा.मनोज यादव के आदेशानुसार आज 03 अगस्त 2021, दिन मंगलवार को कोविड 19 के रोकथाम हेतु होम्योपैथिक औषधि Arsenic Album 30 का वितरण राजकीय श्री दुर्गा जी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आज़मगढ़ के प्राचार्य प्रो. डॉ राजेन्द्र सिंह राजपूत की उपस्थिति में  डॉ राजेश तिवारी रीडर डा. अम्बरीश पाण्डेय प्रवक्ता  कम्युनिटी मेडिसिन एवं डा. बी के मिश्रा प्रोफेसर फोरेंसिक मेडीसिन के द्वारा होम्योपैथिक  दवा प्रधानाध्यापक मोहम्मद इस्माइल, सहायक अध्यापक हरिकेश, नम्रता पाण्डेय की उपस्थिति में कोविड प्रोटोकॉल के बारे में बताते हुए उन्हें जागरूक करते हुए बच्चों एवम ग्रामीणों को दवा का वितरण किया गया।
इस तरह से आज कुल 148 लोगों को दवा वितरित की जिसमें 88 पुरुष एवं 60  महिलाओ ने लाभ लिया। उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार अभी भी यह कार्य जारी है उद्देश्य है कि प्रत्येक जनमानस तक कोरोना से बचाव के लिए यह होम्योपैथिक औषधि पहुंच सके।

और नया पुराने