Breaking News

साइलेंसर निकाल भयानक आवाज करने वाले वाहनों का अभियान चलाकर 25 वाहनों का कटा चालान।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनांक 04.08.2021 को बुलेट मोटरसाइकिल में कम्पनी द्वारा लगाए गए साइलेंसर को निकाल कर लोकल साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने से निकलने वाली भयानक आवाज पर रोक लगाने के अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के आदेश के क्रम में
अपर पुलिस अधीक्षक यातायात आजमगढ़ सुधीर जायसवाल व ट्रैफिक प्रभारी कौशल पाठक व अन्य यातायात कर्मी के द्वारा शहर के नरौली चौराहे पर बृहद अभियान चलाया गया।
जिसमें उपरोक्त गलत साइलेंसर लगाए 25 वाहनों का चालान दस-दस हजार रुपये का किया गया तथा नियम विरुद्ध लगे साइलेंसर को निकलवाया गया।

और नया पुराने