Breaking News

देवगांव: एक तमंचा 315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना देवगांव

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एव अपराधियो के विरूद्ध विशेष रुप से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनाँक 15.08.2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के द्वारा अपराध एव अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी लालंगज व प्रभारी निरीक्षक थाना देवगांव के नेतृत्व में उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराह के रोकथाम जुर्म-जरायम चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन करते हुए राणा भट्ठा के पास मसीरपुर हाईवे पर मौजूद थे कि एक व्यक्ति भट्टे की तरफ हाईवे पर आता दिखाई दिया जिसे टार्च की रोशनी डालते हुए रोका टोका गया तो पीछे मुडकर तेज कदमो से भागने लगा शक होने पर दौडकर हाईवे से करीब 50 कदम की दूरी पर भट्टे के पास हमराही कर्म0गण की मदद से पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम कमलेश चौहान पुत्र स्व0 सुभाष चौहान नि0 कल्यानपुर मानिकपुर थाना देवगांव जनपद जनपद आजमगढ़ बताया तथा तलाशी से एक अदद तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पकडे गये व्यक्ति को समय करीब 10.15 बजे रात्रि पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0स 157/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना स्थानीय पर पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

कमलेश चौहान पुत्र स्व0 सुभाष चौहान नि0 कल्यानपुर मानिकपुर थाना देवगांव जनपद जनपद आजमगढ़ 

बरामदगी का विवरण

एक अदद तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

अभियोग पंजीकृत

मु0अ0सं0 157/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना देवगांव जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. उ0नि0 अनिल कुमार सिंह चौकी प्रभारी लालगंज थाना देवगांव आजमगढ़ 
2. हे0का0 इशरार शेख थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ 
3. का0 मेराज अली थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ 
4. का0 अर्जुन कुशवाहा थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 22 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।

और नया पुराने