आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जीयनपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह, पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सगड़ी के आदेश/ चलाये जा रहे अभियान वाँछित अभियुक्त / संदिग्ध व्यक्ति/ चेकिंग गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 दिनेश प्रसाद मय हमराह कर्म0गण का0 अतुल पाल व का0 अमन पासवान के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध ब्यक्ति/वाहन मनिकाडीह चौक पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि दो ब्यक्ति चोरी की एक्टीवा स्कूटी लेकर मालटारी की तरफ से रामगढ की ओर आ रहे है मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मय मुखबिर के रवाना होकर रामगढ चौराहे पर पहुँची तो कुछ देर बाद मुखबिर खास नें सामने से आ रही एक्टीवा स्कूटी की तरफ इशारा कर हट बढ गया कि पास आने पर पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो स्कूटी सवार ब्यक्ति स्कूटी मोड़कर भागना चाहे कि एक बारगी घेर कर स्कूटी सवार दोनो ब्यक्तियो को पकड़ लिया गया। पकड़े गए ब्यक्तियो से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो पहले नें अपना नाम अनिरुद्ध प्रजापति पुत्र राम सागर प्रजापति निवासी मनिकाडीह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो एक अदद मोबाइल बरंग सफेद काला रियलमी बरामद हुआ। मोबाइल के सम्बन्ध में पूछने पर बता रहा है कि साहब यह मोबाईल दिनांक 26.08.21 को मै तथा विमलेश यादव पुत्र कैलाश यादव जो हरैया बाईपार का रहने वाला है नें मिलकर बिलरियांगंज रोड पान हसनपट्टी जीयनपुर की दुकान से चोरी किया था यह वही मोबाइल है सिर में लगी चोट के सम्बन्ध में पूछा गया तो बता रहा है कि साहब जिस दिन हम लोग मोबाइल चोरी कर भाग रहे थे उसी दिन रास्ते में मोटर साइकिल स्लीप कर गिर गयी थी गिरने के कारण मुझे चोट लगी थी पकड़े गए दुसरे ब्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम कैलाश यादव पुत्र स्व0 शाहबल यादव निवासी हरैया बाईपार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ बताया। एक्टीवा स्कूटी के सम्बन्ध में पूछने पर बता रहा है कि साहब इस स्कूटी को मेरा लड़का विमलेश यादव कही से चोरी कर लाया है मुझे नही पता है कि कहा से लाया है एक्टीवा स्कूटी का निरीक्षण किया गया तो पीछे नम्बर प्लेट पर केवल 53 लिखा हुआ है जिसका चेचिस नं0 व इंजन नं0 घिसा है जिसे मोबाइल ई चालान ऐप के माध्मय से जाँच किया जाना सम्भव नही है अभियुक्तगण को उनके जुर्म धारा 411/414 भादवि से अवगत कराते हुए दिनांक 28.08.2021 को समय करीब 16.15 बजे हिरासत पुलिस में व बरामद शुदा मोबाइल व एक्टीवा स्कूटी को कब्जा पुलिस लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. अनिरुद्ध प्रजापति पुत्र राम सागर प्रजापति निवासी मनिकाडीह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ
2. कैलाश यादव पुत्र स्व0 शाहबल यादव निवासी हरैया बाईपार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ
बरामदगी
1. एक अदद एक्टिवा स्कूटी चोरी की
2. एक अदद रीयलमी मोबाइल चोरी का
पंजीकृत अभियोग
अनिरुद्ध प्रजापति पुत्र राम सागर प्रजापति निवासी मनिकाडीह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ
1. मु0अ0सं0 233/21 धारा 379/411 IPC
2. मु0अ0सं0 234/21 धारा 411/414 IPC
कैलाश यादव पुत्र स्व0 शाहबल यादव निवासी हरैया बाईपार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ
मु0अ0सं0 234/21 धारा 411/414 IPC
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 दिनेश प्रसाद थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 अतुल पाल थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 अमन पासवान थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
