Breaking News

बिलरियागंज: चोरी के मोबाइल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना बिलरियागंज

आज़मगढ़: दिनांक 07.08.2021 को आनलाइन e-FIR (131/2021 धारा 380 भा0द0वि0) के माध्यम से वादी श्री अम्बुज दूबे निवासी भगतपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा बताया गया कि 06/08/2021 की शाम 7 बजे बिलरियागंज स्थित Fit24 Gym निकट सहारा बैंक नया चौक बिलरियागंज आजमगढ़ में व्यायाम के लिए गया था और अपना मोबाइल रिसेप्शन काउंटर में रख के व्यायाम करने लगा, जब कुछ देर बाद अपना मोबाइल Redmi Note 10 Pro चेक करने आया तो मोबाइल चोरी हो गया था । वहां पर लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरे में देखने से पता चला की एक अज्ञात लड़का जो की पहली बार जिम में आया था समय 7:48 PM पर मोबाइल चोरी कर के भाग गया था ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया तथा चोरो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी जनपद आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 13.08.2021 को उ0नि0 राकेश चन्द्र त्रिपाठी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ मय हमराह द्वारा जैगहा बाजार चौराहे से कुछ दूर पहले ही आनलाइन e-FIR (131/2021 धारा 380 भा0द0वि0 से सम्बन्धित मोबाइल चोर को समय 07.30 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम अर्सलान पुत्र तनजीम अहमद निवासी मोहिऊद्दीनपुर थाना बिलरियागंज, आजमगढ़ बताया । मौके पर तलाशी से अभियुक्त के पास एक अदद मोबाइल Redmi Note 10 Pro बरामद हुआ । कड़ाई से पूछने पर बताया कि मैने यह मोबाइल नया चौक बिलरियागंज के पास जिम से चोरी किया था । जिसे बेचने हेतु ग्राहक का इन्तजार कर रहा था कि आप लोग पकड़ लिया । अभियुक्त को उसके अपराध से बोध कराकर अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

1- अर्सलान पुत्र तनजीम अहमद निवासी मोहिऊद्दीनपुर थाना बिलरियागंज, आजमगढ़ ।

बरामदगी

एक अदद मोबाइल Redmi Note 10 Pro 01 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः

1-उ0नि0 राकेश चन्द्र त्रिपाठी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
2-का0 राकेश तिवारी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
3-का0 अनिल यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने