Breaking News

अहरौला: अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-अहरौला

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध असलहो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 26.08.2021 को उ0नि0 प्रभात चन्द पाठक मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को फुलवरिया बाजार के पास एक अदद अवैध तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ समय 09.30 बजे प्रातः गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त से नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम रंजीत यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी ग्राम समसल्लीपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ बताया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-128/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0-128/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

रंजीत यादव पुत्र जयप्रकाश यादव साकिन समसल्लीपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

बरामदगी

एक अदद कट्टा 0.315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 प्रभात चन्द पाठक, हे0क0 सुभाष यादव व का0 विश्वामित्र थाना अहरौला जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने