आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी
आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान व अवैध शराब माफियो की गिरफ्तारी व सघन चैकिंग/वांछित/वारण्टी व टाप 10 अपराधियो की शत प्रतिशत गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन मे उ0नि0 हरिश्चन्द्र प्रसाद मय हमराही गण के साथ देख-भाल क्षेत्र चेकिग संदीग्ध ब्यक्ति/वाहन, अभियुक्त व प्राप्त हूकुम तहरीरी क्षेत्राधिकारी नगर के क्रम में थाना क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखवीर खास सूचना मिली कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 182/2021 धारा 498ए0/323/304बी0 भा0द0वि0 व ¾ डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त हरिकेश पुत्र रामलाल ग्राम खोजापुर पहलवान तिराहे के पास सडक के किनारे पर खडा है कही जाने के फिराक में है कि मुखवीर खास की बात पर विश्वास कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम पहलवान तिराहे के पास पहुची तो मुखविर ने दूर से ही इशारा करके बताया कि वह व्यक्ति जो सडक के किनारे खडा है वही हरिकेश है मुखविर इशारा कर वापस चला गया कि पुलिस टीम खडे ब्यक्ति के पास पहुची तो पुलिस को देखकर घबडाकर पहलवान तिराहे की तरफ तेज कदमो से जाने लगा कि अपराधी होने के शक पर आवश्यक बल प्रयोग कर हिरासत पुलिस में लिया गया। नाम पता पूछा गया तो अपना नाम हरिकेश पुत्र रामलाल ग्राम खोजापुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ बताया कि उक्त मुकदमे का अपराधी होने का बोध कराकर समय करीब 11.30 बजे दिन में गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या
मु0अ0स0 182/21 धारा 498ए0/323/304बी0 भा0द0वि0 व ¾ डी0पी0 एक्टथाना सिधारी आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त
अभियुक्त हरिकेश पुत्र रामलाल ग्राम खोजापुर थाना सिधारी आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 हरिश्चन्द्र प्रसाद थाना सिधारी आजमगढ़
2. का0 अश्वनी यादव थाना सिधारी आजमगढ़
3. का0 अभिषेक पाण्डेय थाना सिधारी आजमगढ़
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 26 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।
