आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना देवगांव
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एव अपराधियो के विरूद्ध विशेष रुप से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनाँक 30.09.2021 को प्रभारी निरीक्षक थाना देवगांव के नेतृत्व में उ0नि0 मेहरे आलम मय हमराह मु0अ0स 200/2021 धारा 457/380 भादवि से सम्बन्धित वादी मुकदमा रामानन्द तिवारी पुत्र स्व0 त्रिभुवन तिवारी ग्राम नियमताबाद थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ के साथ घटना स्थल के निरीक्षण करने हेतु घटना स्थल के लिए जा रहे थे की रास्ते में सराय गांव के दूसरे गेट के पास दो व्यक्ति जिनके हाथ मे बैट्री थी दोनो तरफ से पकडे थे जिसको देखते ही वादी मुकदमा रामानन्द तिवारी ने बताया साहब यही दोनो चोर है जो दिनाँक 28.09.2021 की रात्रि मे हमारे घर से बैट्री सहित अन्य सामानो की चोरी किये थे । इनके हाथो में जो बैट्री है वह हमारी ही बैट्री है । पुलिस को देखकर दोनो व्यक्ति बैट्री को मौके पर छोड़ कर भागने लगे पुलिस टीम द्वारा दोनो व्यक्तियो को करीब 15 - 20 कदम जाते जाते पकड लिया गया । नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम अवनीश पाण्डेय पुत्र जयानन्द पाण्डेय नि0 हैवतपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ तथा दूसरे अपना नाम विजयी तिवारी पुत्र स्व0 सत्यनरायण तिवारी नि0 नियमताबाद थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ को समय करीब 11.15 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया तथा उक्त बरामद शुदा बैट्री काला सफेद जिस पर BRAWAN, SOLAR ,BP-80 अंकित है । जो 12V-80AH मेड इन इण्डिया अंकित है । उक्त दोनो व्यक्तियो को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
अभियोग पंजीकृत
मु0अ0स 200/2021 धारा 457/380/411 भादवि
गिरफ्तार शुदा व्यक्ति का नाम पता
(1) अवनीश पाण्डेय पुत्र जयानन्द पाण्डेय नि0 हैवतपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
(2) विजयी तिवारी पुत्र स्व0 सत्यनरायण तिवारी नि0 नियमताबाद थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
(1) उ0नि0 मेहरे आलम थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
(2) का0अर्जुन यादव थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
(3) का0 विपिन कन्नौजिया थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़।
