आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बिलरियागंज
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध शराब की बरामदगी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी जनपद आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में दिनांक 11.09.2021 को उ0नि0 ओमप्रकाश यादव थाना बिलरियागंज मय राह द्वारा वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु जैगहा बाजार मे मौजूद थे कि मुखबिर सूचना पर एक व्यक्ति को प्लास्टिक की पिपिया मे पांच लीटर कच्ची शराब के साथ जगमलपुर मोड़ के पास घेरघार कर समय 14.34 पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते पर अपना नाम हरिश्चन्द्र पुत्र घुरवीनराम निवासी हारीपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ बताया । अभि0 हरिश्चन्द्र से कच्ची शराब रखने का अधिकार पत्र माँगा गया तो अपनी गलती की माँफी मांगने लगा । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 149/2021 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
हरिश्चन्द्र पुत्र घुरवीनराम निवासी हारीपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 149/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम हरिश्चन्द्र पुत्र घुरवीनराम निवासी हारीपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
बरामदगी
05 लीटर कच्ची शराब
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1. उ0नि0 ओमप्रकाश यादवथाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।
2. का0 मन्टू शाह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 तेजबहादुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
