आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कोतवाली
आज़मगढ़: दिनांक 23.12.19 को सुषमा राय पत्नी पंकज कुमार राय निवासी गोठा थाना दोहरीघाट जनपद मऊ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 412/19 धारा 419/420/467/468/471/504/506/427 भादवि बनाम वरूण कुमार राय पुत्र सुरेश राम निवासी अवती पहलवानपुर थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ आदि 3 नफर पंजीकृत के पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी (नगर) श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल निर्देशन में दिनांक 11.09.2021 को उ0नि0 कमलनयन दूबे चौकी प्रभारी बलरामपुर मय राह का0 बिन्द्रेश, का0 इन्द्रजीत, का0 अरूण पाण्डेय के साथ क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि मु0अ0सं0 412/19 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त हाफिजपुर चौराहे पर खड़ें हैं । इस सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 कमल नयन दूबे मय राह द्वारा हाफिजपुर चौराहे पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. अरूण कुमार राय पुत्र सुरेश राय निवासी अवती पहलवानपुर थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़, 2. सत्यराम सिंह पुत्र स्व0 किशोर सिंह सा0 इटौरा दयाल थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर अग्रीम कार्यवाही की गयी ।
सम्बन्धित अभियोग
मु0अ0सं0 412/19 धारा 419/420/467/468/471/504/506/427 भादवि
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. अरूण कुमार राय पुत्र सुरेश राय निवासी अवती पहलवानपुर थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़
2. सत्यराम सिंह पुत्र स्व0 किशोर सिंह सा0 इटौरा दयाल थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ हाल पता पुरानी बाजार पूर्वी नानपारा थाना कोतवाली आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उ0नि0 कमलनयन दूबे चौकी प्रभारी बलरामपुर मय राह थाना कोतवाली जनपद आजमगढ ।
थाना कोतवाली
कोतवाली: एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़: दिनांक 07.03.21 को श्री राम यादव पुत्र सतिराम निवासी ग्राम हाफिजपुर थाना कोतवाली आजमगढ़ के शिकायत के आधार पर मु0अ0सं0- 74/21 धारा 363,366 भादवि बनाम शाबीर पुत्र सारिफ निवासी डी.ए.वी. काशीराम आवास कोतवाली आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी (नगर) श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल निर्देशन में दिनांक 11.09.2021 को उ0नि0 कमलनयन दूबे चौकी प्रभारी बलरामपुर मय राह कां0 अरूण पाण्डेय के साथ क्षेत्र में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0-74/21 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रोडवेज बस स्टैण्ड पर कहीं जाने के फिराक में खड़ा है । इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा रोडवेज बस स्टैण्ड पर पहुचकर वांछित अभियुक्त शाबिर पुत्र मो0 सादिक निवासी मोहल्ला जालन्धरी थाना कोतवाली आजमगढ़ को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
सम्बन्धित अभियोग
मु0अ0सं0 74/21 धारा 363/366/376 भादवि, 3 /4 पाक्सो एक्ट, 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अध्यादेश थाना कोतवाली जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
शाबिर पुत्र मो0 सादिक निवासी मोहल्ला जालन्धरी थाना कोतवाली आजमगढ़ ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उ0नि0 कमलनयन दूबे चौकी प्रभारी बलरामपुर मय राह थाना कोतवाली जनपद आजमगढ ।