आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: अन्याय व भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाला राष्ट्रीय संगठन भारत परिषद द्वारा इस समय गांव सरकार लागू करने का आंदोलन चलाया जा रहा है। उसी क्रम में आज भारत परिषद संगठन के प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र के साल्हेपुर गांव में बैठक कर ग्रामीणों को गांव सरकार के अधिकार से अवगत कराया।
बेचू यादव ने बताया कि गांव सरकार हमारा संवैधानिक अधिकार है जिसको राजनीतिक लाभ के लिए हर पार्टियां दबाई हुई हैं, और गांव की सीधी-साधी जनता को जाति धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर अपने सत्ता का सुख भोग हो रही है।
अगर गांव सरकार लागू हो जाती है तो नेताओं का नुकसान और गांव की जनता का फायदा होगा। गांव सरकार बनने से हर न्याय पंचायत स्तर पर एक-एक कोर्ट की स्थापना ग्राम न्यायालय के नाम से होगी। जहां गांव के गरीब और अनपढ़ व्यक्तियों के लिए सरकारी वकील नियुक्त रहेंगे। सबसे बड़ी बात यह होगी की जज मौके का स्थलीय परीक्षण करेगा, मात्र 3 महीने के अंदर मुकदमे का फैसला हो जाएगा। जिससे समय व पैसा दोनों की बचत होगी। गांव में ही एक छोटा सा थाना बनेगा जहां एक दरोगा व दो पुलिस की तैनाती होगी। गांव में ही लेखपाल सिग्रेटरी अधिकारी कर्मचारी सभी तैनात होंगे। 29 विभाग की मालिक गांव की जनता होगी। गांव अपने तरीके से खुशहाल व विकसित होगा। गावँ सरकार में हर हाथ को काम और जनता को सम्मान मिलेगा। बेचू यादव ने जनता से अपील किया कि आप सभी इस आंदोलन में भाग ले और अपने हक की लड़ाई लड़े।