Breaking News

जिले में मनाया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

निःशुल्क मिलीं प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) की सुविधाएं।

परिवार नियोजन सेवाओं की मिली जानकारी।

आजमगढ़ –12 सितंबर 2021 : गर्भवती को प्रसव के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इस उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर हर माह की नौ तारीख को मनाया जाता है। लेकिन नौ सितंबर को अवकाश होने के कारण यह दिवस शुक्रवार को मनाया गया| 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आई एन तिवारी ने बताया कि इस दिवस पर पहली बार गर्भवती हुई महिलाओं को भी सरकार द्वारा संचालित लाभ देने के लिए उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पंजीकरण किया जाता है। इसके साथ ही नि:शुल्क विशेष सेहत जांच, प्रसव स्थान, परिवार नियोजन, पोषण एवं कोरोना नियमों के प्रति जागरूक किया गया |
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/परिवार नियोजन नोडल डॉ संजय कुमार ने कहा कि इस दिवस पर गर्भवती को निःशुल्क प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) की सुविधाएं दी जाती हैं। इसके साथ ही परिवार नियोजन साधन अपनाने के लिए महिलाओं को जागरूक भी किया गया जाता है | स्वस्थ माँ और बच्चा के साथ मातृत्व एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके | प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर पहली बार गर्भवती हुई महिलाओं को भी लाभ दिया जाता है| इस दिवस पर स्वास्थ्य केन्द्रों पर आई गर्भवती की महिला चिकित्सकों द्वारा प्रसव पूर्व सभी जाँचें जैसे ब्लड टेस्ट, यूरिन जांच, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, सिफ़लिस, हीमोग्लोबिन जांच, अल्ट्रा साउंड की निःशुल्क सुविधा दी जाती है,एवं नव दंपत्ति को शादी के दो वर्ष के अन्तर में पहला बच्चा और दूसरे बच्चे के बीच कम से कम तीन वर्ष के बाद, दो बच्चों के बाद नसबंदी करवाने के लिए परामर्श भी दिया जाता है। साथ ही गर्भवती को गर्भावस्था में पोष्टिक आहार का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए, जिससे उसके और गर्भस्थ शिशु को बेहतर पोषण मिल सके। 

  जिला मातृत्व स्वास्थ्य परामर्शदाता दिनेश कुमार ने बताया कि हर महीने की नौ तारीख को गर्भवती की निःशुल्क एएनसी जांच की जाती है जैसे – मधुमेह का स्तर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लीबिन, अल्ट्रासाउंड से साथ गर्भवती के खतरे के लक्षण जैसे - गर्भवस्था दौरान तेज बुखार, त्वचा का पीलापन, हाथ पैरों व चेहरे पर सूजन, दौरे पड़ना, उच्च रक्तचाप, तेज सरदर्द व धुंधला दिखना, योनि से रक्तश्राव होना इत्यादि। यदि कोई भी जोखिम वाली स्थिति की संभावना हो तो उससे बचने के लिए समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके | जच्चा व बच्चा की जान को समय रहते बचाया जा सकें| उन्होने बताया कि  जनपद में कुल 3752 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) जांच व अन्य जांचें की गई, जिनमें से लगभग 206 महिलाएं उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) चिन्हित की गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ब्लॉक बढ़या रानी की सराय से लाभार्थी- 
रिकू उम्र 26 वर्ष ने कहा सारी जांच नि: शुल्क की गई कोई दिक्कत नहीं हुआ है, पोषण आहार की जानकारी दी गई |

 डिम्पल उम्र 28 ने कहा कि महिला डॉक्टर ने मेरी जांच और दाव दी ।घर और हाथों की सफाई के लिए बताया गया, बहुत ही अच्छी सुविधा है| डॉक्टर ने कहा कोई दिक्कत महसूस होने पर तुरंत केंद्र आना है।

और नया पुराने