आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
वर्षों से खराब पड़ी इस सड़क की मरम्मत आज तक नहीं हो पाई।
बरसात में तो और भी फजीहत उठानी पड़ती है।
मार्ग की बदहाली को विधायक बंदना सिंह ने गंभीरता से लिया।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के रौनापार चांदपट्टी मार्ग की हालत से आप सभी वाकिफ हैं, वर्षों से खराब पड़ी इस सड़क की मरम्मत आज तक नहीं हो पाई है। जिससे वहां के राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात में तो और भी फजीहत उठानी पड़ती है, गड्ढों में वाहन फस जाते हैं और गिर जाते हैं, दुर्घटनाएं भी होती है। इस मार्ग की बदहाली को विधायक बंदना सिंह ने गंभीरता से लिया है और उन्होंने सदन में सवाल पूछा है।
बन्दना सिंह ने कहा है कि क्या उपमुख्यमंत्री बताने की कृपा करेंगे कि जनपद आजमगढ़ के विधानसभा सभा क्षेत्र सगड़ी के अंतर्गत ब्लाक हरैया में चांदपट्टी से रौनापार मुख्य सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने से आम जनता को आवागमन में परेशानी हो रही है।
यदि हां तो क्या सरकार उक्त मुख्य मार्ग की मरम्मत व नवीनीकरण कराएगी।
यदि हां तो कब तक?
यदि नहीं तो क्यों?
जिस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की तरफ से जवाब दिया गया है कि जनपद आजमगढ़ में चांदपट्टी से रौनापार मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अनुरक्षणआधीन है भारी वाहन एवं अत्याधिक यातायात बढ़ जाने के कारण मार्ग अत्याधिक क्षतिग्रस्त हो गया है तथा सीमित संसाधनों द्वारा यातायात आवागमन सुनिश्चित किया जा रहा है।
मार्ग पीएम०जीएस० वाई योजना अंतर्गत अनुरक्षण के अधीन होने के कारण लोक निर्माण विभाग द्वारा इसकी मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य मार्ग लोक निर्माण के संबंधित खंड को हस्तांतरण के पश्चात संभव हो सकेगा। मार्ग को लेकर निर्माण विभाग के संबंधित खंड को स्थानांतरण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।