Breaking News

15 दिवसीय पुनर्प्रशिक्षण शिविर दिनांक 16 सितम्बर 2021 से दिनांक 30 सितम्बर 2021 तक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 30 सितम्बर-- युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ द्वारा 15 दिवसीय पुनर्प्रशिक्षण शिविर दिनांक 16 सितम्बर 2021 से दिनांक 30 सितम्बर 2021 तक सावित्री बाई फूले राजकीय पालिटेक्निक आजमगढ़ में आयोजित किया गया। शिविर का समापन संयुक्त विकास आयुक्त आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ पी0एन0 वर्मा द्वारा किया गया। 
संयुक्त विकास आयुक्त, आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़, ने अपने सम्बोधन में कहा कि पीआरडी जवानों को जो 15 दिवसीय पुनर्प्रशिक्षण विभाग द्वारा प्रदान किया गया, वह सराहनीय कार्य है।
पीआरडी जवान विषम परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से पीछे नहीं हटते हैं और उन्होंने आगे यह भी कहा कि वर्दी किसी भी स्तर की हो, वह महानिदेशक पुलिस की हो या कांस्टेबल की हो या पीआरडी जवानों की हो, सभी समान हैं। समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि इफ्तेखार अहमद प्रधानाचार्य पालिटेक्निक आजमगढ़ रहें। 
जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी राजनेति सिंह ने पुनर्प्रशिक्षण शिविर के बारे में अवगत कराते हुए आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। समापन समारोह का संचालन पूर्व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार राय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एके पाण्डेय क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आजमगढ़, जिला युवा कल्याण अधिकारी मऊ कृष्ण मोहन पाठक, उपक्रीड़ाधिकारी जवाहर, प्रवक्ता पालिटेक्निक कुलभूषण सिंह, कैम्प कमाण्डेण्ट जगदीश प्रसाद यादव, पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी श्रीबंश पाण्डेय, पूर्व बीओ महेन्द्र प्रताप अस्थाना, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र सोनकर, बीरेन्द्र सिंह, माता प्रसाद यादव, अनीश मौर्य, अखिलेश्वर मौर्य, उमेश कुमार, रोहित यादव, आस्था सिंह, शशि शेखर राय आदि मौजूद रहे।

और नया पुराने