आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी कर्मचारीगण एवं जनसहयोग (वेदान्ता अस्पताल) के द्वारा जर्जर चौकी के भवन का किये गये जीर्णोद्धार का आज दिनांक 23.09.2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा जीर्णोद्धार भवन का उद्घाटन किया गया।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी नगर, थाना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व जनपद आजमगढ़ शहर के संभ्रांत लोग मौजूद रहें।


