Breaking News

एसपी ने जनसेवा केन्द्र व फाईनेन्स कम्पनियों को सीसीटीवी कैमरा लगवाने के दिये निर्देश।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी के साथ ली गयी क्राईम मीटिंग।

आज़मगढ़: आज दिनांक- 05.09.2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़  सुधीर कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाईन्स सभागार आजमगढ़ में जनपद के समस्त जनसेवा केन्द्रों व फाईनेन्स कम्पनियों के कर्मचारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आप सभी लोग लाकर व सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवायें। जिससे सुरक्षा और बनी रहेंगी। तथा  सम्बन्धित को भी आवशयक दिशा-निर्देश दिये गये। 
पुलिस अधीक्षक ने जनसेवा केन्द्र व फाइनेन्स कम्पनियों के साथ गोष्ठी समापन के पश्चात जनपद के समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी के साथ क्राईम मीटिंग ली गयी जिसमें पेडिंग विवेचना व कई अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये। इस मीटिंग में  एसपी ट्रैफिक, एसपी नगर व एसपी ग्रामीण व समस्त क्षेत्राधिकारी मौजुद थे।

और नया पुराने