Breaking News

दीदारगंज: एक-एक अवैध तमंचा व कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना दीदारगंज

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अवैध असलहा तथा अवैध शराब की तस्करी पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजमगढ़ श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी फूलपुर जनपद आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में आज 05.09.2021 को उ0नि0 धनराज सिंह मय हमराह का0 टार्जन व का0 मोनू यादव के देखभाल क्षेत्र करते हुए ग्राम कुशल गांव में मौजूद थे कि जरीये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति मार्टीनगंज की तरफ से पैदल आ रहा है और उसके पास नजायज असलहा है । इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराह कर्म0गण के साथ मार्टीनगंज की तरफ जा रहे थे कि लारपुर बक्सू पुलिया के पास पहुचे तो मार्टीनगंज की ओर से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया । संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम द्वारा पास पहुचकर रूकने का ईशारा किया गया तो पीछे मुड़कर भागना चाहा कि पुलिस बल द्वारा दौडाकर लारपुर बक्सू पुलिया से समय 09.45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया । नाम पता पुछा गया तो उसने अपना नाम सलमान पुत्र जोखन निवासी चितारामहमूदपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताया । मौके पर अभियुक्त की तलाशी से उसके कब्जे से एक अदद कट्टा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । बरामदगी एव गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-121/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 121/2021 धारा 3/25  आर्म्स एक्ट थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ । 
मु0अ0सं0 122/2021 धारा 3/25  आर्म्स एक्ट थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -

सलमान पुत्र जोखन निवासी ग्राम चितारामहमूदपुर  थाना दीदारगंज आजमगढ़
मिथिलेश कुमार यादव पुत्र त्रिभुवन यादव ग्राम सरावां थाना दीदारगंज आजमगढ़

बरामदगी

एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
एक अदद अवैध तमंचा 12  बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

1-(थानाध्यक्ष )संजय कुमार सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
2-उ0नि0 सच्चन रामथाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ । 
1-उ0नि0 धनराज सिंह मय हमराह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।

और नया पुराने