Breaking News

निजामाबाद: गौवंशी पशु का वध करने वाला अभियुक्त 85 किग्रा 150 ग्राम गोमांस व मांस काटने के उपकरण के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-निजामाबाद
           
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत  अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्ड़ेय व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में दिनांक 04.09.2021 को प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद श्री शिवशंकर सिंह के निकट प्रर्यवेक्षण में व0उ0नि0  आकाश कुमार मयहमराहीयान के देखभाल क्षेत्र में सेन्टरवा में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि ग्राम बारीखास चांदपुर आयमा में कुछ लोग गाय काट रहे है । इस सूचना पर ग्राम वरिष्ठ उ0नि0 मयहमराह द्वारा बारीखास चांदपुर आयमा में पहुच कर देखे कि वहा 03 व्यक्ति गोमांस व मांस काटने के उपकरण के साथ मौजूद थे । पुलिस को अचानक देख दो व्यक्ति भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे तथा उनमें से एक व्यक्ति को चाँदपुर आयमा से समय 14.35 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अबुशाद पुत्र बकरीदन साकिन बारीखास चांदपुर आयमा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ बताया व भागे गये अभियुक्तों का नाम गुड़िया पुत्री वकील व राकिब पुत्र राशिद निवासीगण बारीखास चांदपुर आयमा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ बताया । मौके से भारी मात्रा में टब व ड्रम में गोमांस तथा काटने के उपकरण (01 अदद चापड़ व ठिहा) बरामद हुआ । बरामदशुदा मालके सिलसिले विधिक कार्यवाही हेतु पशु चिकित्साधिकारी को लिखित सूचना देकर नमूना तैयार कर शेष गोंमांश को जे0सी0बी0 से एक गढ्ढें में दबवाया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 162/21धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त

अबूशाद पुत्र बकरीदन साकिन बारीखास चांदपुर आयमा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0-162/21धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना निजामाबाद आजमगढ़

बरामदगी

1. गोमांस- 85 किग्रा 150 ग्राम 
2. मांस काटने के उपकरण-  01 अदद चापड़ व एक अदद ठिहा

गिरफ्तार करने वाली टीम

1.वरिष्ठ उ0नि0 आकाश कुमार थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
2. हे0का0 चरण सिंह थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 सतीश बघेल थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
4. म0का0 पूजा उपाध्याय थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने