Breaking News

जहानागंज: एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जहानागंज

 आज़मगढ़:- दिनांक 14.7.2021 को वादी रविज्योति कुमार सिंह पुत्र  कालिका सिह निवासी साधरवारा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ के लिखित सूचना पर मु0अ0सं0 159/2021 धारा 363 भादवि बनाम मो0 लुकमान पुत्र मो0 लुकमान ग्राम बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ के  पंजीकृत किया गया । दौराने विवेचना अभियुक्त मो0 राशिद पुत्र मो0 बेलाल ग्राम बरहतीर जगदीशपुर (कस्बा जहानागंज) थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया व विवेचना से मुकदमा उक्त मे धारा 366/376/120बी भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट की बढोतरी की गयी । 
पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित,वारंटी,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 05.09.2021 को उ0नि0 श्री घनश्याम यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 159/2021  धारा 363/366/376/120बी भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त मो0 राशिद पुत्र मो0 बेलाल ग्राम बरहतीर जगदीशपुर (कस्बा जहानागंज) थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को समय करीब 12.10 बजे ब्लाक तिराहा कस्बा जहानागंज जनपद आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को उसके अपराध से बोध कराकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 159/2021  धारा 363/366/376/120बी भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट 

गिरफ्तार अभियुक्त

मो0 राशिद पुत्र मो0 बेलाल ग्राम बरहतीर जगदीशपुर (कस्बा जहानागंज) थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

1-उ0नि0 घनश्याम यादव थाना जहानागंज  जनपद आजमगढ ।
2.का0 आशीष पाल थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
3-का0 कमलेश गोड़ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने