Breaking News

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक सम्पन्न।

बरेली।

रिपोर्ट: विजय प्रताप सिंह
             ब्यूरो बरेली

बरेली : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज मासिक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यतः 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के वोटर बढ़ाए जाने की प्रक्रिया शुरू करने पर जोर दिया गया। वोटर बनवाने में पार्टी के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लें एवं जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ कमेटियां मजबूती के साथ पूरी की जाए। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने बताया कि संगठन मजबूती व एकजुटता के साथ बूथ कमेटी व वोट बनवाने के कार्य में लगे हैं।

सपा में पिछले दिनों शामिल हुए धीरेंद्र सिंह धीरू, सपा के युवा फ्रंटल संगठन यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव नियुक्त हुए एजाज अहमद, युवा फ्रंटल संगठन लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव नियुक्त हुए सत्येंद्र माथुर का आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर फूल मालाओं से स्वागत भी किया गया ।

मौके पर मुख्य रूप से जिलाअध्यक्ष Agam Maurya , पूर्व मंत्री अताउर रहमान, सुल्तान बेग, छोटे लाल गंगवार, विजय पाल सिंह, ज़फर बेग, सतेंदर यादव, संजीव सक्सेना, तनवीर इस्लाम, पुरषोत्तम गंगवार, तारिक लिटिल, साधना मिश्रा, देवेंद्र सिंह, सूरज यादव, हाजी गुड्डू, भूपेंदर कुर्मी, अखिलेश पटेल, हरिशंकर यादव, गौरव जयसवाल, अरविंद आनंद, सुरेश गंगवार, डॉ इंद्रपाल, जुल्फकार अली भुट्टो, अनिल गंगवार, नासिर रज़ा खा, सुनील यादव, सुधीर राजपूत, सोनू वाल्मीकि, कमलेश रत्नाकर, मोहमद अजहर कुरैशी, हरीश लाखा, रेहाना बी, साधना लोधी, महेंद्र सिंह, गजेन्द्र कुर्मी, अहमद खान टीटू, मुकेश यादव, अमर काले बाल्मीकी, असलम खान, मनोहर सिंह यादव जिला अध्यक्ष मज़दूर सभा, रामोतार गंगवार, करन रत्नाकर, अमित पटेल, अमन यादव, अवधेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने