Breaking News

समाजवादी पार्टी सदैव किसानों के हित की लड़ाई लड़ती रही है, सदैव लड़ती रहेगी : राजेन्द्र चौधरी

बरेली।

रिपोर्ट: विजय प्रताप सिंह
             ब्यूरो बरेली

बरेली : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का उत्तराखंड जाते हुए हाईवे पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया राजेंद्र चौधरी उत्तराखंड प्रदेश के प्रभारी भी हैं।

राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का बीसलपुर रोड पर कुआंडांडा स्तिथ सीएनटी बैंकट हाल पर भव्य स्वागत पार्टी के सभी नेताओं पदाधिकारियों ने किया।
बरेली के रास्ते बहेड़ी पहुंचते रास्ते में दर्जनों जगह राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता जी का स्वागत किया गया। बहेड़ी में एक स्वागत के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा- कि समाजवादी पार्टी सदैव किसानों के हित की लड़ाई लड़ती रही है किसान आंदोलन में समाजवादी पार्टी सक्रिय भूमिका में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है किसानों के हक की लड़ाई समाजवादी पार्टी सदैव लड़ती रहेगी। 
स्वागत करने वाले में मुख्य रूप से जिलाअध्यक्ष Agam Maurya, पूर्व मंत्री अताउर रहमान, सत्येंद्र यादव, ज़फर बेग, रविन्दर यादव, मयंक शुक्ला मोंटी, संजीव सक्सेना, भूपेंद्र कुर्मी, असलम धनातिया, हरीश लाखा, ब्रजेश श्रीवास्तव, संजीव यादव, अर्जुन टीटू, असलम खान, गजेंद्र कुर्मी, मोहित भारद्वाज, मनोहर यादव, अखिलेश पटेल, रेहाना बी, कमलेश रत्नाकर आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने