Breaking News

विकासखंड महाराजगंज के देवारा कदीम स्थित नहरुपुर रोड का हुआ जीर्णोद्धार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: ब्लाक प्रमुख सुनीता यादव पत्नी पारसनाथ यादव ने सराहनीय किया है।  विगत 10 साल से देवारा कदीम ग्राम पंचायत की नहरुपुर ग्राम में डेढ़ से 2 फुट नीचे गड्ढा सड़क में हुआ था बरसात के मौसम मैं कितनी बार ग्राम पंचायत के लोगों ने धान की रोपाई करके भूतपूर्व प्रधान, भूतपूर्व ब्लाक प्रमुख, रूदल प्रसाद सोनकर ,भूतपूर्व ब्लाक प्रमुख रामा देवी, एमएलसी को अवगत कराया था जबकि यह ग्राम पंचायत एमएलसी राकेश कुमार उर्फ गुड्डू यादव का पैतृक आवास है लेकिन आज तक रोड में गड्ढे की समस्या को निदान नहीं किया गया।
नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सुनीता यादव पत्नी पारसनाथ यादव ने इस समस्या को स्वयं संज्ञान में लेते हुए गड्ढे वाली रोड में ईटे की टुकड़िया व राबिस डलवा कर आने जाने लायक किया। अब किसी प्रकार की कोई समस्या आने जाने के लिए नहीं हो रही है गांव की जनता ने खुशियों का इजहार करते हुए कहना है कि नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख ने इस रोड का जीर्णोद्धार करके यह सराहनीय कार्य किया है। यह मार्ग देवारा क्षेत्र को जोड़ने वाला चिकनाहवा ढाला तक जितने भी ग्राम पंचायतें है। सभी ग्राम पंचायतों को जोड़ता था।  इस रोड की एक माह पूर्व की दशा पर देखकर मालूम पड़ रहा था की रोड पर नाला बना हुआ है, इस समय रोड की स्थिति देखकर क्षेत्र के लोग प्रफुल्लित हो रहे हैं।

और नया पुराने