आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 24 सितम्बर-- जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 वीके शर्मा ने जनपद के समस्त राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यगण को सूचित किया है कि आपके विद्यालय में जो जर्जर भवन/ शिक्षण कक्ष हैं, उस कमरे में छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन हेतु नहीं बैठाये जाय, क्योंकि ऐसे जर्जर कमरों में शिक्षण कार्य करना खतरनाक होगा।
उन्होने छात्र-छात्राओं के माता पिता एवं अभिभावकगण को सूचित किया है कि यदि विद्यालय के ऐसे कमरों में शिक्षण कार्य हो रहा हो तो तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ के दूरभाष नं0 05462297477 पर सूचित करें।
