Breaking News

द्वितीय राज्य सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात के नियमो के प्रति जागरूक किया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनांक 30 सितंबर 2021 को द्वितीय राज्य सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के आदेश के क्रम में यातायात प्रभारी कौशल पाठक के द्वारा शहर के नरौली चौराहे पर रोवर्स रेंजर प्रभारी प्रांशु सिंह व रोवर्स रेंजर के सदस्यों के द्वारा बिना हेलमेट, सीट बेल्ट व अन्य यातायात के नियमो की अवहेलना करने वालो की चेकिंग की गई, गलत पाए जाने पर ई-चालान किया गया
तथा सभी को यातायात के नियमो के विषय में जागरूक किया गया तथा पम्पलेट स्टिकर वितरण किया गया. ततपश्चात  पायलट वर्कशॉप पर द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन किया गया,
जिसमें आरटीओ राम वृक्ष सोनकर, एआरटीओ संतोष कुमार, एआरटीओ सतेन्द्र यादव, आरआई पवन सोनकर व अन्य सम्मानित जन समूह मौजूद रहें
जहां सभी को यातायात के नियमो के प्रति जागरूक किया गया तथा ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहनों में निशुल्क रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया।

और नया पुराने