आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आयुष्मान कार्ड विहीन लाभार्थी परिवारों को मिला मौका।
योजना का लाभ लेने में परिवार के लोगों की संख्या और उम्र की बाध्यता नहीं
16 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष “आयुष्मान पखवाड़ा”
निःशुल्क बनवाएँ आयुष्मान कार्ड
जनपद में अब तक 1,55,748 बने गोल्डेन कार्ड
आजमगढ़, 18 दिसंबर 2021: जिले में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के आयुष्मान कार्ड विहीन लाभार्थी परिवारों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए 16 से 30 सितम्बर तक विशेष आयुष्मान पखवाड़ा चलाया जा रहा हैI
जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अपील है कि जिनके पास प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री की ओर से भेजा गया पत्र हो और उन्होंने अभी तक गोल्डन कार्ड नहीं बनवाया है वह घर के नजदीक लगे शिविर में अपना गोल्डेन कार्ड हेतु पंजीकरण करवा लें। यह पूरी तरह निःशुल्क है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी आईएन तिवारी ने कहा की जिले में आयुष्मान कार्ड विहीन उन सभी परिवारों को लक्षित करते हुए पखवाड़े का 16 से 30 सितंबर तक आयोजन किया जा रहा हैI कार्ड विहीन परिवारों को योजना के प्रति जागरूक कर शिविर तक अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाने व आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगाI ऐसे परिवारों को लक्षित किया जायेगा जिनमें अब तक एक भी आयुष्मान कार्ड उपलब्ध नहीं हैI
आयुष्मान भारत योजना के जिला सूचना प्रणाली प्रबन्धक अजय प्रताप सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवा हेतु बेहद ही लाभकारी योजना है। सरकार द्वारा चलाई गई यह योजना समाज के गरीब परिवारों के स्वास्थ्य के लिए सुरक्षा कवच साबित हुई है। इस विशेष अभियान में 16 से 17 सितंबर तक 236 लोगों का गोल्डेन कार्ड हेतू पंजीकरण किया गया। साथ ही जनपद में करीब 141549 लाख परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाने के लक्ष्य के तहत अब तक 62264 परिवार का कम से कम एक गोल्डेन कार्ड बनाया जा चुका है| और कुल 1,55,748 आयुष्मान भारत के लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड अभी तक बनाया जा चुका है। साथ ही सरकार द्वारा चिकित्सालयों को 8,56,09,540 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
जिन व्यक्तियों को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री द्वारा भेजा गया पत्र प्राप्त हुआ हो वह गोल्डन कार्ड बनवा लें, क्योंकि जिनके पास गोल्डन कार्ड होगा वह परिवार सरकार द्वारा चिन्हित निजी चिकित्सालयों में कैंसर व ह्रदय रोग सहित 1450 किस्म की बीमारियों का इलाज निःशुल्क करा सकते हैं। साथ ही कोरोना पॉज़िटिव होने पर भी इलाज इसी कार्ड के द्वारा किया जायेगा। योजना का लाभ लेने के लिए परिवार के लोगों की संख्या या उम्र की बाध्यता नहीं है।
