Breaking News

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग जिलाउपाध्यक्ष बनाये जाने पर राजू चौहान का किया गया जोरदार स्वागत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पार्टी को बूथ स्तर तक किया जाएगा मजबूत।

2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बनाएंगे भाजपा की सरकार।

जिलाउपाध्यक्ष बनाए जाने पर राजू चौहान ने गांव का जताया आभार।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के बैजाबारी गांव निवासी राजू चौहान को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए गांव में पहुंचने पर गांव के लोगों सहित कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान राजू चौहान ने कहा कि पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उसको पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करने का प्रयास करूंगा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर तक हम लोग पार्टी को मजबूत करेंगे और एक बार फिर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाएंगे उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों को हम जागरूक करेंगे।
उन्हें भाजपा की नीतियों से अवगत कराएंगे और उन्हें बताया जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी ने कितना काम किया है और उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम भी किया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने गांव के लोगों का आभार भी जताया। राजू चौहान ने कहा कि आज पार्टी ने मुझे तो दायित्व सौंपा है और आज मैं जिस मुकाम पर हूं।
उसमें मेरे गांव के लोगों का विशेष सहयोग रहा है। मैं गांव की सम्मानित जनता का आभार व्यक्त करता हूं।
इस दौरान मौके पर कृष्णकांत राय, श्रीराम यादव, रामप्यारे यादव, जयराम पटेल, इंदल पटेल, लालमन चौहान, रामलखन, अखिलेश आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने