आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: जनपद के अजमतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत भरौली गांव में ग्रामीणों संग गांव सरकार पर चर्चा करने के लिए भारत परिषद के प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने बैठक की। चर्चा के दौरान बेचू यादव ने कहा कि गांव सरकार हमारी संवैधानिक व्यवस्था है।
अगर राज्य की सरकार पंचायती राज एक्ट की धारा 15 को समाप्त कर गांव सरकार लागू कर दे, तो निश्चित रूप से गांव हमारा स्वर्ग हो जाएगा। ग्राम पंचायतों में 29 विभाग का कार्य शुरू होकर गांव की जनता को घर बैठे गांव में ही नौकरी रोजगार न्याय व प्रशासनिक मदद मिलना शुरू हो जाएगी। हर हाथ को काम व आम जनता को सम्मान मिलना शुरू हो जाएगा। आज हमारे गांव के अनपढ़ व बुजुर्ग लोग एक मामूली परिवार रजिस्टर की नकल व खेत का खसरा हिस्सा प्रमाण पत्र लेने के लिए सिग्रेटरी लेखपाल का चक्कर तहसील व ब्लाक पर लगा रहे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांव की जनता थाना तहसील ब्लाक सब जगह से परेशान नजर आ रही है। यही गांव सरकार बनने पर सारी विसंगतियां दूर होंगी। हर इंसान अपने आप को पूरा आजादी महसूस करेगा। बेचू यादव ने यह भी बताया कि अभी तो गांव सरकार में के बारे में सबको जानकारी नहीं है। इसलिए हम लोग गांव गांव जाकर गांव की जनता को गांव सरकार के बारे में बता कर जागरूक कर रहे हैं।