Breaking News

एलआईसी शाखा जीयनपुर का धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस स्थापना दिवस।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: भारतीय जीवन बीमा निगम की जीयनपुर  शाखा का 14वाँ स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से शाखा में मनाया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक राधेश्याम ने वरिष्ठ अभिकर्ताओं संग दस किलो का केक काटकर स्थापना दिवस का आगाज किया। इसके बाद भारतीय जीवन बीमा की विभिन्न रूप उपलब्धियों के बारे में वक्ताओं में अपने विचार रखे।शाखा प्रबंधक ने कहा कि सगड़ी क्षेत्र में खुले इस शाखा को 14 साल हो गया। शाखा ने निरंतर प्रगति की क्षेत्र के लोगों में बीमा सेवा का बेहतरीन कार्य किया।यह संस्था भारत की सबसे बड़ी वित्तीय संस्था है।इसी के साथ हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि उत्कृष्ट सेवा भी दें।जिसके लिए हम सभी सदैव तैयार रहते है।अभिकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर शाखा में उत्सव मनाया।अधिक से अधिक बीमा भी किया।इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह मनोज कुमार श्रीवास्तव आनंद तिवारी रविंद्रकुमार, रविंद्र पटेल,राजबली यादव, आशीष कुमार श्रीवास्तव,पियूष कुमार श्रीवास्तव बृजेश यादव, राजबहादुर राम, संदीप पटेल, श्रीकांत गुप्ता, ज्ञान चंद यादव, अब्दुल कलाम,लल्लन सिंह, धर्मशीला, डॉक्टर मृत्युंजय नाथ पांडे,महेन्द्र यादव आदिसहित सैकड़ों अभिकर्ता व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

और नया पुराने