Breaking News

जीयनपुर: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली जीयनपुर

आज़मगढ़: दिनांक 13.7.2021 को थाना क्षेत्र जीयनपुर निवासी एक व्यक्ति ने थाना जीयनपुर पर शिकायत दर्ज करायी कि मेरी नाबालिक लड़की उर्मी (काल्पनिक नाम)  उम्र करीब 13 से 14 वर्ष को मेरे ही श्रीराम उर्फ पप्पू डोम पुत्र रामपत डोम द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है उक्त सूचना के अधार पर थानास्थानीय पर मु0अ0स0-190/21 धारा- 363/366 भादवि बनाम श्रीराम उर्फ पप्पू डोम पुत्र रामपत डोम निवासी बड़ागाँव पूनापार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत है । विवेचना प्रारम्भ की गयी । मेडिकल परिक्षण एवं बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी सगडी के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 19.09.2021 को प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण मे उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव मय हमराह द्वारा मुखबीर खास के सूचना के आधार पर मु0अ0सं0-190/2021 धारा-363,366,376 भादवि व 3/4 पास्को एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त श्रीराम उर्फ पप्पू डोम पुत्र रामपत डोम निवासी बड़ागाँव पूनापार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को रजादेपुर तिराहा से समय 10.50 बजे गिरफ्तार किया गया । अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है। 

पंजीकृत  अभियोग

मु0अ0सं0-190/2021 धारा-363,366,376 भादवि व 3/4 पास्को एक्टथाना जीयनपुर जनपद-आजमगढ़। 

गिरफ्तार अभियुक्त

श्रीराम उर्फ पप्पू डोम पुत्र रामपत डोम निवासी बड़ागाँव पूनापार  थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली टीम

1.उ.नि. चन्द्रशेखर यादव  थाना कोतवाली जीयनपुर, जनपद-आजमगढ़ । 
2. का0 अभिषेक यादव थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़।

और नया पुराने