आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-अहरौला
आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के द्वारा चोर लुटेरे, बदमाश वांछित वारण्टी अभियुक्तों के गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में तथा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), एवं क्षेत्राधिकारी बूढनपुर व थानाध्यक्ष अहरौला जनपद आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर हाइवे ब्रीज फुलवरिया थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ से अभियुक्त राजकुमार मिश्रा उर्फ डी0एम0 पुत्र भिरगूनाथ मिश्र साकिन पकरौल थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 86 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 136/2021 धारा 8/22 NDPS ACT थाना अहरौला आजमगढ़ तथा अभियुक्त आनन्द मिश्रा पुत्र स्व0 संतोष मिश्रा साकिन पकरौल थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 0.315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 137/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ पंजीकृत हुआ है। जिसकी विवेचना उ0नि0 विजय प्रकाश मौर्य द्वारा सम्पादित की जा रही है।
नोटः- अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हाइवे ब्रीज फुलवरिया थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ से समय करीब 10.10 बजे की गयी।
पूछताछ का विवरण– अभियुक्तगणों से पुछताछ पर जुर्म स्वीकार करते हुए अपनी सफाई मा0न्यायालय मे देना बता रहे है।
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 136/2021 धारा 8/22 NDPS ACT थाना अहरौला आजमगढ़
2- मु0अ0सं0 137/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1. आनन्द मिश्रा पुत्र स्व0 संतोष मिश्रा साकिन पकरौल थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
2. राजकुमार मिश्रा उर्फ डी0एम0 पुत्र भिरगूनाथ मिश्र साकिन पकरौल थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
बरामदगी-
1-आनन्द मिश्रा पुत्र स्व0 संतोष मिश्रा साकिन पकरौल थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ के कब्जे से एक अदद तमंचा 0.315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर बरामद हुआ
2- अभियुक्त राजकुमार मिश्रा उर्फ डी0एम0 पुत्र भिरगूनाथ मिश्र साकिन पकरौल थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ के कब्जे से 86 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम बरामद हुआ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल , थाना अहरौला आजमगढ़
2- उ0नि0 श्री प्रभात चन्द पाठक, थाना अहरौला आजमगढ़
3- उ0नि0 श्री राजीव कुमार सिंह, हे0का0 सतेन्द्र यादव, का0जितेन्द्र कुमार, का0 सुरेश सिंह थाना अहरौला आजमगढ़
