Breaking News

मुबारकपुर: सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मुबारकपुर

आज़मगढ़: दिनांक – 10.09.2021 को उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि समय 05.00 बजे शाम को यासीर अरफात पुत्र इरशाद अहमद निवासी पुरारानी उम्र करीब 20 वर्ष चौकी पर आकर बताया कि साहब अभी कुछ देर पहले इस्लामिया हास्पिटल मुहल्ला पुराखिजिर के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आकर मेरी साइकिल को रोककर मुझे साम्प्रदायिक व धर्म विशेष टिप्पणी करते हुए मेरी दाढ़ी को पकड़कर गाली देते हुए मुझे मारने पीटने लगे व मुझे चाकू मारने लगे जिससे मेरा कुर्ता फट गया और मेरा मोबाइल टुट गया काफी प्रयास के बाद मेरी जान बच पायी है साहब वो दोनो व्यक्ति माथे पर चन्दन लगाये थे और हाथ मे कड़ा पहने थे और लाल रंग के गमछे से अपना मुह ढके थे । इस घटना को जानकर चौकी प्रभारी अपने हमराहियो के साथ घटनास्थल पर पहुचकर आस पास के कई लोगो से यासीर द्वारा बतायी गयी घटना के सम्बन्ध मे जानकारी की तो आस पास के व्यक्तियो द्वारा घटना को असत्य व निराधार बताया गया फिर भी  चौकी प्रभारी द्वारा आस पास CCTV फुटेज को देखा गया तो कही भी इस प्रकार घटना का होना नही पाया गया । फिर उक्त व्यक्ति को अकेले मे ले जाकर पूछा गया तो बताया कि साहब मैने करीब 5 महिने पहले कमरुल हक नामक व्यक्ति से 3600रु लिया था । जो पुरादुल्हन का रहने वाला है जो काफी दिनो से से पैसा माँग रहा था । मै कमरुल को पैसा नही दे पा रहा था तो मैने सोचा कि अपने आप को चाकू मारकर औऱ झूठी कहानी बनाकर आस पास के लोगो की संवेदना भी मिल जायेगी और कस्वे का माहौल भी बिगड़ जायेगा जिससे मै पैसा देने से बच जाऊगा । उक्त व्यक्ति की बातो को सूनकर घटनास्थल पर मौजूद सैकड़ो लोगो के समक्ष उक्त व्यक्ति द्वारा दी गयी गलत सूचना का खंडन करके सत्यता को बताया गया व लोगो से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतू अपील की गयी । कि इस सूचना पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर श्री एस0पी0 सिंह के नेतृत्व में थाना मुबारकपुर पुलिस टीम को धरातलीय एवं इलेक्ट्रानिक अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के दौरान ज्ञात हुआ कि कल दिनांक- 10.09.2021 को थाना मुबारकपुर कस्बा का धार्मिक व सामाजिक सौहार्द विगाड़ने की कोशिश में था, जो मौके से फरार हो गया था वह व्यक्ति कही भागने की फिराक में है जिसको मुबारकपुर पुलिस टीम द्वारा रोडवेज चौराहे के पास आज दिनांक- 11.09.2021 को समय 10.30 बजे अभियुक्त यासीर अरफात पुत्र इरशाद अहमद निवासी पुरारानी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0- 174/2021 धारा 153ए,505बीभा0द0वि0 थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -

यासीर अरफात पुत्र इरशाद अहमद निवासी पुरारानी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी का दिनांक–11.09.2021 समय 10.30 बजे स्थान- रोडवेज चौराहा

पूछताछ का विवरण – पूछने पर अभियुक्त यासीर अरफात पुत्र इरशाद अहमद निवासी पुरारानी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ बता रहा है कि करीब 5 महिने पहले कमरुल हक नामक व्यक्ति से 3600रु लिया था जो पुरादुल्हन का रहने वाला है जो काफी दिनो से से पैसा माँग रहा था । मै कमरुल को पैसा नही दे पा रहा था तो मैने सोचा कि अपने आप को चाकू मारकर औऱ झूठी कहानी बनाकर आस पास के लोगो की संवेदना भी मिल जायेगी और कस्बा मुबारकपुर का माहौल भी बिगड़ जायेगा जिससे मै पैसा देने से बच जाऊगा साहब गलती हो गयी है माफ कर दिजिये ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण –

1. उ0नि0 रत्नेश कुमार दुबे चौकी प्रभारी कस्बा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 रविन्द्र कुमार सिंहचौकी कस्बा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

और नया पुराने