आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रानी की सराय
आज़मगढ़: दिनांक 6/9/2021 को थाना रानी की सराय के एक गाँव से वादी द्वारा थाना स्थानीय पर अपनी पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष को आकाश मोदनवाल पुत्र विजय मोदनवाल ग्राम सेठवल थाना रानी की सराय, आजमगढ़ द्वारा दिनांक 3/9/2021 की रात्री 11 बजे बहला फुसलाकर भगा ले जाने का प्रा0पत्र दाखिल किये जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 104/2021 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित , इनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय उ0नि0 अनुपम जायसवाल, हे0का0 विनोद यादव, म0का0 मीनू देवी, म0का0 भारती सिंह के थाना हाजा से रवाना होकर बाद भरने पंचायतनामा तलाश वांछित अपराधी व संदिग्ध व्यक्ति व देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास द्वारा बताया गया कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीडिता व अभियुक्त चेकपोस्ट पर मौजूद है अगर आप शीघ्रता करे तो पकड़े जा सकते है । इस सूचना पर पुलिस वाले मौके पर पहुचे । बनारस वाली रोड पर मंदिर के पीछे एक लड़का व एक लड़की खडी थी । मुखबिर इशारा कर हट बढ़ गया । जिनको नियमानुसार घेर कर नाम पता पुछा गया तो लड़के ने अपना नाम आकाश मोदनवाल पुत्र विजय मोदनवाल निवासीग्राम सेठवल थाना रानीकी सराय जनपद आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष बताया व लडकी ने अपना नाम सुषमा (काल्पनिक नाम) थाना रानी की सराय आजमगढ उम्र करीब 17 वर्ष बताया नाम पता सकुनत तस्दीक होने पर अभियुक्त आकाश मोदनवाल उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 13.25 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है ।
पूछताछ का विवरण – आकाश मोदनवाल पुत्र विजय मोदनवाल ग्राम सेठवल थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ पूछताछ पर बताया कि साहब गलती हो गयी ।
पंजीकृत अभियोग –
1- मु0अ0सं0 104/2021 धारा 363/366 भादवि थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
बरामदगी –
पीडिता किशोरी उम्र करीब 17 वर्ष
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. आकाश मोदनवाल पुत्र विजय मोदनवाल ग्राम सेठवल थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1.उ0नि0 संजय कुमार सिंह थाना रानी की सराय, आजमगढ़
2.उ0नि0 अनुपम जायसवाल थाना रानी की सराय, आजमगढ़
3.हे0का0 विनोद यादव थाना रानी की सराय, आजमगढ़
4.म0का0 मीनू देवी थाना रानी की सराय, आजमगढ़
5.म0का0 भारती सिंह थाना रानी की सराय, आजमगढ़
