Breaking News

शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों का उच्च स्तरीय अनुश्रवण एवं स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 03 सितम्बर-- मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रमुख सचिव, समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी जनपद आजमगढ़, के0 रविन्द्र नायक द्वारा आज दिनांक 03 सितम्बर 2021 को लखनऊ से चलकर सायंकाल जनपद मुख्यालय पहुंच रहे हैं, जो दिनांक 07 सितम्बर 2021 तक जनपद में अवस्थान करेगें।
जनपद में अवस्थान अवधि में प्रमुख सचिव द्वारा शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों का उच्च स्तरीय अनुश्रवण एवं स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त नोडल अधिकारी द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, राजस्व, पंचायतीराज, नगर विकास, शिक्षा, बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा, विद्यालय में शुद्ध पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की जायेगी। उक्त के सम्बन्ध में नोडल अधिकारी के जनपद अवस्थान से लेकर प्रस्थान तक के लिए मोती लाल जिला समाज कल्याण अधिकारी आजमगढ़ (मो0नं0-8374218504) एवं संगम मौर्य भूमि संरक्षण अधिकारी ऊसर सुधार आजमगढ़ (मो0नं0-7800205570) को लाइजन आफिसर नामित किया गया है। 

और नया पुराने