आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना तहबरपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा जनपद आजमगढ़ को अपराध मुक्त किये जाने के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान वांछित / वारन्टी की गिरफ्तारी व बरामदगी के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ श्री सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी बूढनपुर व प्र0नि0 अनुराग कुमार के नेतृत्व मे दिनांक 23.09.2021 को उ0नि0 अंजनी सिंह मय हमराह का0 प्रशान्त कुमार, का0 जैश गुप्ता व का0 हिमांशु कुमार निषाद के मंझारी बाजार में अपराध एवं अपराधियों की चर्चा कर ही रहे थे कि मुखबिर खास ने आकर बताया कि एक व्यक्ति संदेह जनक स्थिति में मंझारी देशी शराब के ठेके के पास से जनईगंज बाजार की तरफ जाने वाली पक्की सड़क पर कुछ ही दूरी पर एक सफेद रंग की बिना नम्बर प्लेट की अपाचे गाड़ी लिये खड़ा है। मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम मुखबिर खास के मंझारी नहर पुलिया के पास पहुंची, मुखबिर खास द्वारा संदेही व्यक्ति की तरफ इशारे से बताते हुए मौके से हट बढ़ गया। पुलिस टीम द्वारा हिम्मत अमली से संदिग्ध व्यक्ति के पास पहुंचकर घेरकर रोक लिया गया तो वह व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घबराने लगा। व्यक्ति से उसका नाम पता पूछते हुए घबराने का कारण पूछा गया तो वह अपना नाम मनीष चतुर्वेदी उर्फ बीरु S/O राजेन्द्र चौबे R/0 नगवाँ जयरामपुर थाना अतरौलिया जिला आजमगढ बताते हुए अपने पास कट्टा कारतूस लिये होने की बात बताया। अभियुक्त की तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक अदद कट्टा 315 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। व्यक्ति को उसका यह कार्य धारा 3/25 A. ACT का दण्डनीय अपराध बताते हुए समय करीब 06.20 PM बजे हिरासत पुलिस लिया गया । अभियुक्त के पास मौजूद वाहन अपाचे मो0सा0 बिना नम्बर की बारंग सफेद चेचिस नं0 MD634AE89L2C06170 को अन्तर्गत धारा M.V. ACT 207 मे सीज कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तः
मनीष चतुर्वेदी उर्फ बीरू पुत्र राजेन्द्र चौबे निवासी नगवाँ जयरामपुर, थाना अतरौलिया, आजमगढ़
बरामदगी
एक अदद कट्टा 315 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 69/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम
1. उ0नि0 अंजनी सिंह
2. का0 जैश गुप्ता
3. का0 हिमांशु कुमार निषाद
4. का0 प्रशान्त कुमार
