Breaking News

बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर प्रथम पर आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। इसके अलावा एनीमिया मलेरिया जैसी घातक बीमारियों के बारे में बता कर बचाव के बारे में जानकारियां दी गईं।
 इस दौरान डॉक्टरों ने विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और खून की कमी से होने वाले एनीमिया रोग के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा स्वच्छता के विषय में जानकारी देते हुए बताया है। स्वच्छता के वजह से शरीर में बीमारी होने का खतरा कम रहता है। लोगों में अधिकतर बीमारी गंदगी के चलते होती है। इस दौरान डेंगू, मलेरिया जैसी घातक बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई।

और नया पुराने