Breaking News

यातायात के नियमो की दी गई जानकारी, चेकिंग के दौरान नियमो की अवहेलना करने वालो का ई-चालान।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनांक 29 सितंबर 2021 को द्वितीय राज्य सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के आदेश के क्रम में उमा कोचिंग सेंटर में उपस्थित छात्र छात्राओं को टीएसआई धनञ्जय शर्मा के द्वारा यातायात के नियमों की जानकारी दी गई जैसे हेलमेट लगाएं, सीट बेल्ट, सही नंबर प्लेट, की जानकारी ओवर स्पीडिंग ना करना व अन्य यातायात के नियमों की जानकारी दी गई
तथा यातायात प्रभारी कौशल पाठक के द्वारा हर्रा की चुंगी पर उपस्थित ऑटो जीप चालको को सभी वाहन पर मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट तथा मानक से ज्यादा सवारी न बैठाने, गलत पार्किंग न करने, गाड़ी  को ओवर स्पीडिंग न करने, सभी के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य, शराब पीकर वाहन न चलाना अन्य यातायात के नियमो की जानकारी दी गई। चेकिंग के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट व अन्य यातायात के नियमो की अवहेलना करने वालो का ई-चालान किया गया
तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर जनसूचना विभाग द्वारा उपलब्ध एलईडी वाहन पर यातायात जनजागरूकता अभियान केब तहत वीडियो क्लिप चलवाई गयी तथा शराब पीकर वाहन चालकों की ब्रेथ इन्हेलाइजर से चेकिंग की गई।

और नया पुराने