आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी के समाजसेवी शंकर यादव अब समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ चुके हैं और उन्होंने बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। और आप वह सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के दौरे में लग हुए हैं।
इस दौरान उन्होंने आज दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया।
वहीं लोगों से मुलाकात कर बहुजन समाज पार्टी की नीतियों को व पूर्व सरकार बसपा के किए हुए कार्यों को बताया। जनसंपर्क के दौरान भुवना खुर्द, आलियाबाद, बाघपुर, महावतगढ़, अजमतगढ़, आदि गांव में लोगों से मुलाकात की। शंकर यादव ने कहा कि आजमगढ़ सहित अन्य जनपदों में बहन कुमारी मायावती को मजबूत करने के लिए जाऊंगा अपने समाज के साथ-साथ अन्य समाज को जोड़ूंगा और 2022 में बहन कुमारी मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करूंगा।