Breaking News

निजामाबाद: चोरी करने वाले 03 अभियुक्त चोरी के समान व चोरी करने के उपकरण के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-निजामाबाद

आज़मगढ़: दिनांक 11/12.10.2021 को रोशन यादव पुत्र सुरेश यादव सा0 सेमरा थाना निजामाबाद आजमगढ को खुद के भट्टे से नल के समान की चोरी हो जाने के सम्बन्ध मे  थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 199/21 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया ।
 पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमर सिंह द्वारा चोरी करने वालो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में उ0नि0  मोतीलाल पटेल मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र , रात्रिगस्त  में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि  रोशन यादव के भट्टे से जो नल चोरी किया गया उसके सम्बन्धित अभियुक्त गण मिल्कीपट्टी में एक घर में लेटे हुए है । इस सूचना पर उ0नि0 मयहमराह के मुखबिर के बताये हुए उक्त स्थान पर पहुचे जहां पर दो व्यक्ति सोते हुए मिले जिन्हे पकड़ कर नाम पता पुछा गया तो एक अपना नाम  राजेश मुसहर पुत्र राजेन्द्र मुसहर सा0 मिल्कीपट्टी थाना निजामाबाद आजमगढ़ व दूसरा पिन्टु मुसहर पुत्र तुरन्ती मुसहर सा0 मनकाडीह थाना जीयनपुर आजमगढ़ बताये दोनों से रोशन यादव के भट्टे पर हुई चोरी के सम्बन्ध में पूछा गया बताये कि उसे  हम लोग व धर्मेश मुसहर पुत्र छट्ठु मुसहर सा0 खोजापुर थाना तहबरपुर आजमगढ़ द्वारा मिलकर चोरी किया गया तथा चोरी किया गया समान धर्मेश के घर पर है दोनो को साथ लेकर धर्मेश के घर पर पहुचा गया जहां पर धर्मेश मौजूद मिला जिसे गिरफ्तार कर चोरी किये गये समान को उसके निशादेही पर बरामद किया गया । 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0- 199/21 धारा 379,411 भादवि थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त

1.  राजेश मुसहर पुत्र राजेन्द्र मुसहर सा0 मिल्कीपट्टी थाना निजामाबाद आजमगढ़ 
2. पिन्टु मुसहर पुत्र तुरन्ती मुसहर सा0 मनकाडीह थाना जीयनपुर आजमगढ़ 
3.धर्मेश मुसहर पुत्र छट्ठु मुसहर सा0 खोजापुर थाना तहबरपुर आजमगढ़

बरामदगी

एक अदद नल कटा हुआ दो भागो में, नल का वासर मय राड , नल मशीन के ऊपर ढक्कन , एक आरी व एक पिलाश    
      
गिरफ्तार करने वाली टीम

1.उ0नि0 मोतीलाल पटेल  थाना निजामाबाद, आजमगढ़
2. हे0का0 चरन यादव थाना निजामाबाद, आजमगढ़
3. हे0का0 अतीक अहमद थाना निजामाबाद,आजमगढ
3. का0 शोएब खान थाना निजामाबाद, आजमगढ़
4. का0 हर्षित कुमार थाना निजामाबाद, आजमगढ़
5. का0 राहुल कुमार  थाना निजामाबाद, आजमगढ़

और नया पुराने