आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली में नवागत कोतवाल दिनेश कुमार यादव का आज भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संदीप सिंह द्वारा अपने समर्थकों संग फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया।
इस दौरान संदीप सिंह ने बताया कि हमने आज जीयनपुर कोतवाली के नवागत प्रभारी दिनेश कुमार यादव से मुलाकात कर उनका स्वागत किया है और उनसे अपने क्षेत्र की समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने की अपेक्षा भी मैंने जताई है।क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं से जो भी सहयोग चाहे, हम लोग उसके लिए सदैव तत्पर रहेंगे। ताकि हमारे क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी ना उठानी पड़े। इस दौरान जीयनपुर कोतवाल ने हम लोगों को आश्वस्त किया है कि किसी को कोई समस्या नहीं होगी, हर संभव उनकी सुनवाई की जाएगी और साथ ही न्याय दिलाया जाएगा।
स्वागत के दौरान मुख्य रूप से, आदित्य सिंह मण्डल उपाध्यक्ष, प्रिंस मिश्रा मण्डल महामंत्री, राधेश्याम कोषाध्यक्ष, विशाल सिंह मण्डल कार्यालय प्रभारी, अभिषेक सिंह, शिवम नायक, रिसु सिंह आदि लोग रहे।
