आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा, आज़मगढ़ के तत्वाधान में खीरी लखीमपुर के शहीद किसानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मौन जुलूस निकाला गया और गांधी प्रतिमा पर कैंडल जलाया गया।
मौन जुलूस का आरंभ कुँअर सिंह पार्क से शाम 3 बजे निकलकर, कलेक्ट्रेट परिसर, राहुल प्रतिमा, रैदोपुर भगत सिंह मूर्ति और गांधी तिराहा डीएवी होते हुए पुनः कुँअर।सिंह पार्क में समापन हुआ।
जिसमें 4 शहीद किसानों और एक पत्रकार के निर्मम हत्या से उपजे देशव्यापी आक्रोश और भावभीनी श्रद्धांजलि में एकजुटता प्रदर्शित किया गया।
खीरी लखीमपुर के शहीद किसानों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने वाले सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं,नागरिकों और किसान नेताओं के ऊपर हुए अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी, FIR और दमनात्मक सरकारी कार्यवाही की घोर निंदा किया गया।
साथ ही लखीमपुर खीरी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों की निर्मम जघन्य हत्या का संयुक किसान मोर्चा के आह्वान पर देशव्यापी विरोध में शामिल होने के कारण बीएचयू के पांच विद्यार्थियों पर दर्ज करने की अलोकतांत्रिक घटना की कड़ी निंदा की गई और बिना शर्त मुकदमा वापस करने की मांग की गई।
किसानों के हत्यारे आशीष मिश्रा के ऊपर हत्या के मुकदमे को दर्ज करते हुए उसको राजनीतिक संरक्षण देने वाले उसके गृह राज्य मंत्री बाप अजय मिश्रा को तत्काल बर्खास्त करने,उसकी गिरफ्तारी करने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।
संयुक्त किसान मोर्चा आजमगढ़ देशव्यापी आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चत करते हुए शहीद किसानों को सलामी पेश करता है।
अंत मे गाँधी प्रतिमा, डीएवी के पास कैंडल जलाकर शहीद किसानों और पत्रकार साथी को श्रद्धांजलि पेश की गई।
मौन जुलूस और कैंडल मार्च में डॉ रवींद्र नाथ राय, दुखहरन राम, जयप्रकाश नारायण, सूबेदार यादव, अनिल चतुर्वेदी, राजेश, विद्यार्थी राहुल,रामजन्म यादव, राजीव यादव,विनोद सिंह,चंदन सरोज,ओमप्रकाश सिंह, अवधेश यादव,अनिकेत, संदीप,रामाश्रय यादव, विश्वजीत, बृजेश राय,वेदप्रकाश उपाध्याय, राजनेत यादव, अवधराज यादव,बसंत, हिरालाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहें।




