Breaking News

साइबर क्राइम प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनांक 02.10.2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उ0प्र0 तथा DGP उ0प्र0 द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पुलिस अलंकार समारोह का पुलिस मुख्यालय लखनऊ में आयोजन किया गया। जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस समारोह में दिनांक 15.09.21 से चलाया जा रहे पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन प्रशिक्षण का समापन भी किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा मानव संपदा पोर्टल का उद्घाटन कर शुरुआत किया गया।
उक्त साइबर क्राइम प्रशिक्षण में प्रदेश से 50,000 पुलिस के अधिकारियो व कर्मचारियों द्वारा जूम एप्लीकेशन से जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। जनपद आजमगढ़ में लगभग 425 पुलिसकर्मियों द्वारा उक्त प्रशिक्षण से लाभान्वित हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में साइबर अपराध पर नियंत्रण हेतु उपाय बताए गए।
दिनांक 15.09.2021 को उक्त प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ, जिसमें दिनांक 17.09.2021 को Website, Emails and Telecom Logs के सम्बन्ध में दिनांक 20.09.2021 को Social Media Crimes, दिनांक 21.09.2021 को Financial Frauds,
दिनांक 22.09.2021 को Cybercrime Against Women and Children, दिनांक 23.09.2021 को OSINT Investigations, दिनांक 24.09.2021 को Introduction to Ransomware, VOIP, Crypto Currency crimes Investigation, दिनांक 27.09.2021 को First response to Victim in Cyber Crime, दिनांक 29.09.2021 को IT Act, CRPC, Evidence Act (LAW) Evidence Preservation, दिनांक 30.09.2021 को Query Sesion with QandA व अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

और नया पुराने