आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बिलरियागंज।
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में दिनांक 05.10.2021 को उ0नि0 राकेश चन्द्र त्रिपाठी थाना बिलरियागंज आजमगढ़ आज मय फोर्स के तहत तलाश वांछित/वारण्टी व चेकिंग वाहन, तलाश गो-तस्कर में मामूर होकर नसीरपुर तिराहे पर मौजूद थे जहां पर पूर्व से मौजूद उ0नि0 ओमप्रकाश यादव मय हमराह से अपराध एवं अपराधियो के सम्बन्ध में बातचीत कर रहे थे कि मुखबिर खास आकर बताया कि साहब दो लोग दो मोटर साइकिल से मोहम्मदपुर के रास्ते नसीरपुर चौराहे की तरफ आ रहे हैं, यह लोग रात्रि में पिकप पर गोबंशी पशुओ को चोरी छिपे लादकर रेकी करते हुए बिहार ले जाते हैं। इनका एक गैंग भी हैं, इनके पास अवैध असलहा भी हैं, यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकता हैं। इस सूचना पर उ0नि0 राकेश चन्द्र त्रिपाठी मय सभी पुलिस कर्मचारियों के मुखबिर खास के नसीरपुर चौराहे पर बैंक के बगल में बाईपास से आने वाले वाहनो को चेक करने लगे कि मोहम्मदपुर की तरफ से दो मोटर साइकिल आती हुई दिखाई दी, पुलिस वालो द्वारा सामने से आ रहे मोटर साइकिल सवार व्यक्तियो को टार्च की रोशनी में रोकने का इशारा किया गया तो दोनो मोटर साइकिल सवार व्यक्ति पुलिस वालो को देखकर पीछे मुड़कर भागना चाहे कि बरसात का पानी लगा होने के कारण मोटर साइकिल पर सवार व्यक्ति फिसलकर नीचे गिर पड़े । हम पुलिस वालो से घिरा देखकर उपरोक्त मोटर साइकिल सवार व्यक्तियो ने एक बारगी एक राय व एक आशय से चिल्लाये कि मारो पुलिस वालों को नही तो हम लोग पकड़े जायेगें कि उसमे से एक व्यक्ति ने हम पुलिस वालो को लक्ष्य बनाकर एक फायर कर दिया संयोग से गोली उ0नि0 राकेश चन्द्र त्रिपाठी के कनपटी के बगल से निकल गयी । पुलिस अपनी तथा अपने हमराहियों की जान बचाते हुए लुक छिपकर दोनो व्यक्तियो को मौके पर घेरमार कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता क्रमशः पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो एक ने अपना नाम सहदाब उर्फ शेरू पुत्र सलीम निवासी ग्राम नसीरपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ बताया जिसके पास से एक अदद तमंचा .315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस .315 व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । दूसरे ने अपना नाम तैयब पुत्र हसन रजा निवासी ग्राम नसीरपुर, थाना बिलरियागंज आजमगढ़ बताया जिसकी जामा तलाशी से एक अदद तमंचा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक अदद मो0सा0 नं0 यू0पी0 62 N 9933 सुपर स्पलेण्डर व एक अदद मोटर साइकिल बजाज डिस्कवर काले रंग की नं0 यू0पी0 50 वी 8902 बरामद जिनके नम्बर फर्जी थे। पकड़े गये व्यक्ति को कारण गिरफ्तारी व एक राय होकर पुलिस पार्टी पर जान मारने की नियत से फायर करना, नाजायज तमंचा व कारतूस रखना तथा फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर मो0सा0 पर चलना जूर्म अन्तर्गत धारा 420/467/468/471/307/34 भा0दं0वि0 व 3/25/27 आयुद्य अधि0 का अपराध पाकर बताकर समय करीब 04 बजे भोर में नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
पूछताछ का विवरण- पकड़े गये व्यक्तियो से भागने व पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर करना तथा वाहनो के रजिस्ट्रेशन नं0 व चेचिस व इंजन नं0 में भिन्नता के सम्बन्ध में पूछा गया तो दोनो बता रहे हैं कि साहब हम लोग रात्रि में पीकप मंगवाकर एक साथ इकट्ठा होकर क्षेत्र से चोरी छिपे गोवंशी पशुओ को पीकअप पर लादकर बध हेतु बिहार ले जाते हैं। जिसके आगे आगे चलकर हम लोग रैकी करते हैं तथा अपनी-अपनी मोटर साइकिल का नम्बर प्लेट बदल देते हैं ताकि कोई नम्बर प्लेट देख ले तो भी हम लोग पकड़े न जाये। हम लोग अपने बचाव व सुरक्षा हेतु यह तमंचा रखा था। साहब मैं पकड़े जाने के डर से अपने साथी तैयब के ललकारने पर मैने आप लोगो पर फायर कर दिये गलती हो गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -
1- सहदाब उर्फ शेरू पुत्र सलीम निवासी ग्राम नसीरपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
2- तैयब पुत्र हसन रजा निवासी ग्राम नसीरपुर, थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
बरामदगी-
• 02 अदद तमंचा .315 बोर 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
• 02 अदद मोटर साइकिल नं0 यू0पी0 62 एन 9933 सुपर स्पलेण्डर लाल व बजाज डिस्कवर नं0 यू0पी0 50 वी 8902 ।
पंजीकृत अभियोग-
• मु0अ0सं0 168/2021 धारा 420/467/468/471/307/34 भा0दं0वि0 थाना बिलरियागंज आजमगढ़ बनाम 1- सहदाब उर्फ शेरू पुत्र सलीम निवासी ग्राम नसीरपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ 2- नाम तैयब पुत्र हसन रजा निवासी ग्राम नसीरपुर, थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
• मु0अ0सं0 169/2021 धारा 3/25/27 आयुद्ध अधिनियम थाना बिलरियागंज आजमगढ़ बनाम सहदाब उर्फ शेरू पुत्र सलीम निवासी ग्राम नसीरपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
• मु0अ0सं0 170/2021 धारा 3/25/27 आयुद्ध अधिनियम थाना बिलरियागंज आजमगढ़ बनाम तैयब पुत्र हसन रजा निवासी ग्राम नसीरपुर, थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1-उ0नि0 राकेशचन्द्र त्रिपाठी मय हमराह थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
2- उ0नि0 ओमप्रकाश यादव मय हमराह थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
3-हे0का0 रामचन्द्र यादव मय हमराह थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
4 हे0का0 सुनील कुमार सिंह थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
