Breaking News

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मवेशियों की हुई मौत किसान के परिजन आहत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: जनपद के महराजगंज विकासखंड अंतर्गत भीतेहरा मीरपुर नवे गांव में रविवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि भीतेहरा मीरपुर नवे गांव निवासी कमला प्रसाद पुत्र गणेश राम की भैंस जो 10 दिनों में बच्चा देने वाली थी और 2 वर्ष का भैंस का बच्चा घर के पास ही खूंटे पर बंधे थे तभी मौसम में हुए बदलाव के बाद रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरी और दोनों मवेशी उसकी चपेट में आकर झुलस कर दम तोड़ दिए ।
यह सूचना गांव के प्रधान रामदुलार और उनके पुत्र जनार्दन को लगी तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय लेखपाल मनोज राय और स्थानीय विकासखंड महराजगंज के पशु डॉक्टर को सूचित किए सूचना पाकर स्थानी लेखपाल और डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कारवाई करते हुए इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को अवगत करा दी है ।स्थानीय लेखपाल मनोज राय ने बताया कि संबंधित रिपोर्ट तहसील प्रशासन को प्रेषित कर दिया गया है। गरीब किसान के दो मवेशियों की मौत के बाद उसके परिजन काफी आहत हैं।

और नया पुराने