Breaking News

देश में जातीय जनगणना कराई जाए:डॉ० आरएस पटेल सरदार सेना

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी विधानसभा के सुरैना स्कूल पर सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एस पटेल ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के चुनावी घोषणा पत्र को संविधान के दायरे में रखा जाए, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल किया जाए ,नगर निकाय ग्राम पंचायत में आरक्षण जैसी व्यवस्था विधानसभा में ओबीसी के लिए लाया जाए, बैक लॉक के जरिए ओबीसी की भर्ती पूरी की जाए और देश में जातीय जनगणना कराई जाए। 
आज सोमवार को सगड़ी विधानसभा के सुरैना स्कूल पर देर शाम को सरदार सेना की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि हम जौनपुर के मड़ियाहूं से चलकर आजमगढ़ के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में आज आप सबके बीच सरकार के नाकामियों की उजागर कर रहे हैं ।
उन्होंने कहां कि जातीय जनगणना जरूरी है, मोदी सरकार ने कुछ जातियों की जनगणना कराई पर उसे सार्वजनिक नहीं किया और 5000 करोड़ रुपए खर्च कर दिया। पशु बिल्लियों हिजड़ों की तो गणना हुई पर पिछड़ों की जनगणना अभी नहीं हुई । बैकलॉग के जरिए ओबीसी की भर्ती पूरी की जाए ।नगर निकाय ग्राम पंचायत में जिस तरह आरक्षण व्यवस्था है ठीक उसी तरह राजनीतिक आरक्षण विधानसभा में ओबीसी के लिए होना चाहिए। विधायकों और सांसदों को पेंशन मिल रही है, तो कर्मचारियों की भी पुरानी पेंशन बहाल होना चाहिए। राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्र को संविधान के दायरे में होना चाहिए। जिससे वह जवाब दे सकें। मोदी ने काला धन लाने 15 लाख खाते में भेजने और दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी किसानों के धन दो गुना करने की बात कही जो झूठा है ।जनता के साथ छल किया गया ।भाजपा नेता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त कर जेल भेजा जाए ।इन सभी मांगों को लेकर सरदार सेना का जनहित संकल्प यात्रा निकाली गई है।
सरदार सेना की जनहित यात्रा आजमगढ़, बनकट, अंजान शहीद, सगड़ी, जीयनपुर, लाटघाट, महुला होते हुए सुरैना में बैठक कर समाप्त की गई। सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने बाइक और फोर व्हीलर की रैली निकाली।
वही बैठक में सोहरबार गांव निवासी गौरव पटेल द्वारा आईआईटी की परीक्षा पास करने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परमानंद  सिंह पटेल और संचालन राम सिंह शिक्षक ने किया।
इस अवसर पर हरेंद्र सिंह पटेल, श्रीनिवास सिंह पटेल, विशाल पटेल नरसिंह पटेल, आशुतोष जायसवाल, मनोज पटेल, जगदीश पटेल, दिनेश पटेल, राजेश पटेल, राम नवल पटेल, मुकेश पटेल, राम सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और नया पुराने