आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सुनी समस्या निस्तारण का दिया आश्वासन, बसपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचा रहा हूं।
जनता ने साथ दिया तो सगड़ी का विकास जरूर होगा, पार्टी की नीतियों पर खरा उतरने का प्रयास कर रहा हूं।
आज़मगढ़: बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता सगड़ी विधानसभा के प्रभारी प्रत्याशी शंकर यादव ने आज दिनांक 19 अक्टूबर को अपने सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के अजमतगढ़ हरैया ब्लॉक के दर्जनों भर गांवों में अपने समर्थकों के साथ जहां जनसंपर्क किया वहीं लोगों के दुख सुख में शरीक हुए।
इस दौरान शंकर यादव ने कहा कि सगड़ी विधानसभा क्षेत्र की मैं बरसों से सेवा करता चला आ रहा हूं। इस बार बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर पार्टी की सेवा में लगा हूं और बसपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहा हूं। यदि पार्टी ने मौका दिया और जनता ने साथ दिया तो सगड़ी का विकास कर यहां की तस्वीर जरूर बदलूंगा। उन्होंने कहा कि मैं जब भी लोगों से मिलता हूं लोग अपनी समस्याएं मुझसे कहते हैं और मुझसे जो भी मदद होती है मैं तत्काल उनकी मदद भी करता हूं। आने वाले समय में यदि मजबूती मिली तो निश्चित तौर से सगड़ी का विकास होगा।
इस मौके पर उनके साथ पूर्व प्रधान अंगद यादव बसपा कार्यकर्ता विजय प्रताप यादव अनिल कुमार मौर्य अंगद यादव सेक्टर प्रभारी पाखंडी राम जोकहरा अरविंद कुमार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वर्तमान प्रधान विजय यादव आदि लोग मौजूद थे।