Breaking News

जीयनपुर: सड़क दुर्घटना में ग्राम पंचायत अधिकारी की मौत।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार के अंजान शहीद -हाजीपुर मार्ग पर आजमगढ़ से हरैया ब्लाक पर जा रहे ग्राम पंचायत अधिकारी संदीप कुमार उम्र लगभग 36 साल निवासी पैकौली थाना सिधारी की दुर्घटना में मौत हो गई है। आजमगढ़ से लगभग 9:00 बजे सिधारी थाना क्षेत्र के सम्भूपूर घर से निकलकर बाइक से हरैया ब्लाक के लिए जा रहे थे कि अंजान शहीद बाजार के पहले हाजीपुर मार्ग पर जैसे ही मुड़े पीछे से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया। संदीप कुमार की मौत की सूचना ब्लॉक पर लगते ही शोक की लहर दौड़ गई।यह लगभग 15 वर्षो से ब्लाक पर कार्यरत रहे। बीच मे पवई ब्लाक स्थानांतरण हुआ था पर चार माह पूर्व ही ब्लाक हरैया पर स्थानांतरित हो कर आये थे। 

और नया पुराने