Breaking News

प्रशिक्षण से पराक्रम की तैयारी के लिए कांग्रेस की समीक्षा बैठक सम्पन्न।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: कांग्रेस पार्टी द्वारा 25 अक्टूबर से आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम की आज समीक्षा बैठक सगड़ी विधानसभा के विकासखंड अजमतगढ़ के कैंप कार्यालय पर की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश सचिव व आजमगढ़ प्रभारी अहमद शमशाद ने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर चर्चा की और साथ ही शिविर को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने का आह्वान भी किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर इसीलिए किया जा रहा है। ताकि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अपने मतों को सहेज ले, वोटर लिस्ट को सही कर ले और पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दें। ताकि होने वाले विधानसभा चुनाव में कोई भी मतदाता मत देने से वंचित न रह जाए। इस बार किसी भी हालत में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करना है।
वही सगड़ी विधानसभा प्रभारी अजीत राय ने कहां की 2022 के विधानसभा चुनाव में यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो कांग्रेस पार्टी ने जो 7 प्रतिज्ञाएं घोषित की हैं। जिनमें से पहली प्रतिज्ञा- टिकटों में महिलाओं की 40 सीट प्रतिशत हिस्सेदारी। 

दूसरी प्रतिज्ञा- लड़कियों को स्मार्टफोन और स्कूटी

तीसरी प्रतिज्ञा- किसानों का पूरा कर्जा माफ

चौथी प्रतिज्ञा- 2500 में गेहूं-धान 400 पाएगा गन्ना किसान

पांचवी प्रतिज्ञा- बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ

छठी प्रतिज्ञा- दूर करेंगे कोरोना की मार परिवार को देंगे 25 हजार

सातवीं प्रतिज्ञा- 20 लाख युवाओं को सरकारी रोजगार हमारी सरकार देगी।
हम सभी को 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से जुट जाना होगा। इस दौरान मौके पर पीसीसी सदस्य मुकेश राय, राना खातून, दिग्विजय गाधी, महताब आलम, शुभम राय, अरविंद जयसवार और तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

और नया पुराने