Breaking News

ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 11 अक्टूबर-- आंगनवाड़ी केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय भुड़की द्वितीय में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी एवं बच्चों के साथ क्रूरता का व्यवहार न किया जाय, आर्थिक अभाव से लालन-पालन न करने वाले परिवार के बच्चों के परिवार को चिन्हित करने एवं नवजात एवं परितक्यता शिशुआें के मिलने पर चिकित्सा व्यवस्था करने के प्रयास के संबंध में चर्चा की गयी।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सहायक अध्यापक एवं आशा उपस्थित रहीं। 

और नया पुराने