Breaking News

अमृत महोत्सव के अवसर पर निकाली गई जीयनपुर में तिरंगा यात्रा।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: स्वाधीनता का अमृत महोत्सव के अवसर पर जीयनपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जीयनपुर स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में भारत माता के चित्र का पूजन हुआ। वहां से एक तिरंगा यात्रा विद्यालय से रोड तक निकाली गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक ज्ञानेंद्र मिश्र ने कहा कि देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। देश के स्वाधीनता में दिये बलिदानों के वजह से ही देश को स्वतंत्रता मिली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश स्वतंत्रता का 75वर्ष पूर्ण होने पर  स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मना रहा है।इस अवसर पर भारत माता का पूजन व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा संपूर्ण देश में निकाली जा रही है। यात्रा का उद्देश्य जन जागरण है। स्वतंत्रता में दिए गए उन अमर शहीदों के बलिदानों को याद किया जा रहा है ।बड़े बलिदानों के बाद यह स्वतंत्रता मिली है ।वे महान लोग थे।जो इस समर में बलिदान व योगदान दिया।इस को सजाने और लोगों को यह बताने का अवसर मिलेगा कि इन लोगों ने देश की स्वतंत्रता में अपना बलिदान और योगदान दिया ।गांव गांव जाकर उनके परिजनों को सम्मानित करना कार्यक्रम चल रहा है। उनके परिवार के लोगों ने देश की स्वतंत्रता में अपना योगदान दिया था। इसी क्रम में आज जीयनपुर में कार्यक्रम आयोजित था। इस अवसर पर मनीष जी विस्तारक, ज्ञानेंद्र मिश्र, मनोज कुमार श्रीवास्तव, तेज पांडे,पुनीत उपाध्याय, सर्वेश मिश्रा, राणा प्रताप, राजेंद्र प्रसाद, इंद्रजीत, शिवम दुबे, हिमांशु जायसवाल, लालू जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

और नया पुराने